फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The captain instructed the Field Trip

कप्तान की क्षेत्र भ्रमण की हिदायत

Wed, 13 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 13 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
The captain instructed the Field Trip

पुलिस कार्यालय में मंगलवार को मीटिंग हाल का उद्घाटन

विज्ञापन
होने के बाद क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई। लंबित विवेचनाओं को तत्काल पूर्ण करने और क्षेत्र में पुलिस के भ्रमण करते रहने की नसीहत दी गई।

मंगलवार को आयोजित क्राइम मीटिंग से पहले एसपी कलानिधि नैथानी और एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना कोतवाली प्रभारियों के साथ एक पुलिस जवान से फीता कटवाकर हाल का उद्घाटन किया। बाद में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने आए हुए जवानों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान कई जवानों की जीपीएफ पासबुक सहित कई अन्य समस्याएं मिलने पर संबंधित बाबुओं को एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने एक-एक थाना व कोतवाली प्रभारी से लंबित विवेचनाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष प्रतिदिन संबंधित उप निरीक्षकों से जानकारी लेते रहें कि उनके पास कितनी विवेचनाएं लंबित हैं। इनकी पूर्ति कब तक होगी। कहा कि इसके अलावा जिन मामलों में अपराधी अभी तक गिरफ्तार नहीं किए गए हैं उनकी गिरफ्तारी कराएं। कहा कि थाने में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लें।

छोटी सी शिकायत बाद में बड़ा रूप धारण कर लेती है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस संबंधित शिकायत को लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से मुलाकात कर हकीकत जांचे। जिस तरह से भी हो मामले का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस अचानक वाहन चेकिंग अभियान चलाती रहे, ताकि अपराधियों को अपराध करने का मौका न मिल सके।

क शाखाओं का भी निरीक्षण करते रहें। यदि कोई शाखा के बाहर व अंदर संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उससे फौरन पूछताछ कंरे। बैंक के बाहर खड़ी होने वाली बाइकों पर भी नजर रखें। इस मौके पर एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ सदर करन सिंह, ठठिया एसओ रवींद्रनाथ यादव, तिर्वा एसओ बीएल यादव, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र कुरील, तालग्राम थानाध्यक्ष मो. अनवर अहमद, सौरिख थानाध्यक्ष रजनेश सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed