फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The bus overturned after colliding with a pickup truck.

Kannauj News: पिकअप की टक्कर से अनियंत्रित होकर बस पलटी

Sat, 29 Nov 2025 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The bus overturned after colliding with a pickup truck.
समधन (कन्नौज)। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को पिकअप ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर बस सड़क पर पलट गई। हादसे में बस सवार महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कस्बे के नजदीक नेशनल हाईवे के फर्रुखाबाद कट पर सुबह साढ़े सात बजे बिहार के मुजफ्फरपुर से बेटी की शादी कर लौट रहे परिजनों व रिश्तेदारों से भरी बस को पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से बदायूं जिले के निवासी लालाराम गौतम, बबिता गौतम, मुन्नी देवी, काव्यांश (11) पुत्र सुरेश कुमार व बस चालक गुड्डू उर्फ इक़्तेदार(47) वर्ष घायल हो गए। दुर्घटना में पिकअप चालक आदित्य कुमार (30) भी घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर समधन चौकी प्रभारी दीपक सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बदायूं निवासी लालाराम गौतम ने बताया कि बस पर 25 लोग सवार थे। दो दिन पहले बेटी की शादी करने के लिए बिहार गए थे। वहीं से वापस आते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed