{"_id":"67310171600e64302d0f9824","slug":"the-bullies-stripped-the-woman-after-entering-the-house-kannauj-news-c-214-1-sknp1041-120997-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: घर में घुसकर दबंगों ने महिला को किया निर्वस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: घर में घुसकर दबंगों ने महिला को किया निर्वस्त्र
विज्ञापन
गुरसहायगंज। घर में घुसकर चार लोगों ने महिला से मारपीट व छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। कोतवाली में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित महिला ने एसपी अमित कुमार आनंद से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहां है कि गांव के चार दबंग किस्म के लोग अक्सर उसके घर के दरवाजे पर आकर झगड़ा और गाली गलौज करते हैं। शनिवार शाम को भी चारों लोगों ने आकर दरवाजे पर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों लोग अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जबरदस्ती घर में घुस आए और मारपीट कर छेड़छाड़ करने लगे। इस दौरान चारों लोगों ने महिला के कपड़े फाड़कर उसको निर्वस्त्र कर शर्मशार कर दिया।
महिला के शोर मचाए जाने पर गांव के कई लोग मौके पर आ गए। ग्रामीणों के ललकारने पर वह लोग जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इस मामले में कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई। प्रभारी निरीक्षक आलोक दुबे ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।