फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The bullet lodged in Akash's head was removed through surgery

Kannauj News: ऑपरेशन कर निकाली गई आकाश के सिर में धंसी गोली

Tue, 31 Dec 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
The bullet lodged in Akash's head was removed through surgery
छिबरामऊ। नगर के बहुचर्चित प्रेमी-प्रेमिका गोलीकांड में घायल प्रेमी आकाश राजपूत का इलाज एसजीपीजीआई लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। मंगलवार की सुबह डाक्टरों ने आपरेशन कर युवक के सिर में धंसी गोली को निकाल दिया। सफल ऑपरेशन के बाद भी युवक की स्थिति जस की तस है। आकाश वेंटीलेटर पर है। कोतवाली के एसआई ने बताया कि चिकित्सकों ने तीन से चार दिनों में युवक को होश में आने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन



बता दें कि रविवार को ग्राम खानपुर कुर्मी निवासी आकाश राजपूत (20) ने बीएससी प्रथम सेमेस्टर में साथ पढ़ने वाली प्रेमिका पायल शाक्य (17) निवासी रामलीला मैदान, विशुनगढ़ रोड को बात करने के लिए लक्षीराम नगला रोड पर बुलाया था। दोनों लक्षीराम नगला से रंधीरपुर जाने वाले कच्चे चकमार्ग पर सुनसान जगह पर बातचीत कर रहे थे। यहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नाराज आकाश ने तमंचा निकालकर पायल की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उसने खुद कनपटी पर भी गोली मार ली। वह मरणासन्न होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर किया गया। युवक की हालत देख यहां चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए और चिकित्सक की सलाह पर परिजन उसे हैलट कानपुर ले गए। हालत में सुधार न होने पर यहां से उसे केजीएमयू लखनऊ भेजा, परिजन उसे एसपीजीआई ले गए।
विज्ञापन

सीओ ओमकार नाथ शर्मा ने बताया कि युवक की हालत नाजुक होने के कारण यहां चिकित्सकों ने उसे वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया है। मंगलवार को डाक्टरों ने आकाश का सफल ऑपरेशन कर सर में फंसी गोली को निकाल दिया। डाक्टरों ने युवक के होश में आने में तीन से चार का समय लगने का अनुमान व्यक्त किया है। कोतवाली के एक उपनिरीक्षक को भी लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed