{"_id":"69d555bfb395803f4301a7aa","slug":"the-body-of-the-driver-was-found-drenched-in-blood-in-the-trolley-murder-charges-were-filed-kannauj-news-c-225-1-sknp1045-124072-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रॉली में खून से लथपथ मिला चालक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रॉली में खून से लथपथ मिला चालक का शव, हत्या का आरोप
Wed, 08 Apr 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
महोबा/कबरई। थाना कबरई के बघवा खोड़ा गांव में मंगलवार को ट्रैक्टर चालक का शव संदिग्ध हालत में ट्राॅली में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर सीओ व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए। युवक की बहन की 25 अप्रैल को शादी होना है। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
कस्बा कबरई के आंबेडकरनगर निवासी संदीप अनुरागी (44) ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार की शाम वह ट्रॉली में ईंट लादकर सिरसीकलां गांव गया था। रात करीब आठ बजे उसने फोन कर बड़े बेटे महेंद्र को नौ बजे घर आने की सूचना दी लेकिन दस बजे तक न आने पर परिजनों को चिंता हुई। तब उन्होंने फोन किया तो नंबर स्विच ऑफ बताने लगा। परिजनों ने गांव और रिश्तेदारियों में खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे बघवा खोड़ा गांव के पास उसका खून से लथपथ शव ट्रॉली में पड़ा मिला। चचेरे भाई अर्जुन व मझले बेटे जयहिंद ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। उनका शव खून से लथपथ था और चोट के निशान थे। इससे उनकी हत्या की गई है। बताया कि 25 अप्रैल को उनकी बहन पूजा की शादी होना है। उसकी तैयारियां चल रही थीं। कार्ड भी बंटना शुरू हो गए थे। घटना से पत्नी रन्नो, सबसे छोटे बेटे लोकेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि संदीप कबरई से भाड़ा लेकर सिरसीकलां गांव गए थे। उनका शव ट्रैक्टर-ट्राॅली में मिला है। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फील्ड यूनिट से भी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।