{"_id":"68812a6651cd96c6f70dd07d","slug":"the-body-of-a-youth-who-drowned-in-the-kali-river-was-found-five-kilometers-away-kannauj-news-c-214-1-knj1008-134624-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: काली नदी में डूबे युवक का पांच किलोमीटर दूर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: काली नदी में डूबे युवक का पांच किलोमीटर दूर मिला शव
विज्ञापन
कन्नौज। मवेशी चराकर घर लौट रहा युवक मंगलवार की शाम काली नदी में डूब गया था। घटना के 24 घंटे बाद बुधवार को एसडीआरएफ टीम को सफलता मिली। घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर नदी में युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हाजी शरीफ चौकी के गांव बढ़ैयनपुरवा निवासी 18 वर्षीय आलोक पाल मवेशी चराने गया था। शाम के समय कुछ मवेशी नदी के उस पार निकल गए। उन्हें वापस लाने के लिए आलोक ने नदी में छलांग लगा दी। पानी अधिक गहरा होने की वजह से वह नदी में डूब गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणाें ने उसे बचाने का प्रयास किया। नदी के तेज बहाव के कारण आलोक देखते ही देखते ही आंखों से ओझल हो गया।
मामले की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी। सुबह युवक की तलाश के लिए नदी को फिर से खंगाला गया। देर शाम पुलिस लाइन के निकट स्थित चौराचांदपुर गांव के समीप काली नदी में युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।