फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The bike rider injured bus collision

डग्गामार बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

Fri, 30 Jan 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 30 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
The bike rider injured bus collision

जीटी रोड हाइवे पर अकबरपुर इंटर कालेज के सामने तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


हादसे के बाद जुटी भीड़ से हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जाम खुलवाकर घायल को सीएचसी भिजवाया। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


ग्राम खुड़ावा निवासी फूलचंद्र प्रजापति का बेटा रामवीर गुरुवार दोपहर अकबरपुर बाजार से समोसा खरीदने गया था। लौटते समय राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कालेज अकबरपुर के सामने गुरु सहायगंज से बेवर की तरफ जा रही तेज रफ्तार डग्गामार बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बाइक सवार युवक उछलकर दूर जा गिरा। उसकी बाइक बस के नीचे फंस गई। हादसा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ लिया और उसे गांव ले जाकर बंधक बना लिया।

सड़क के बीचोबीच बस और भीड़ होने के कारण हाइवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंनेे किसी तरह बस और बाइक को सड़क से हटवाकर किनारे करवाया। तब जाकर जाम खुला।

इसके बाद बस चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। घायल युवक को 108 एंबुलेंस से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed