फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The bike of the brother of the Union Minister, there was a stir in the police department

केंद्रीय मंत्री के भाई की बाइक चोरी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Thu, 08 Sep 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The bike of the brother of the Union Minister, there was a stir in the police department
तालग्राम। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का तालग्राम थाना क्षेत्र का बगुलाई में पैतृक गांव है। उनके चचेरे भाई संजय पटेल और अजय तालग्राम के गांधी नगर में रहते है। बुधवार शाम पटेल फर्नीचर हाउस बंद कर बाइक से दोनों भाई घर पहुंचे। बाइक मकान के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। इस दौरान चोरों ने बाइक पार कर दी। संजय पटेल ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर चोरी की सूचना दी। तत्काल पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जगह-जगह चेकिंग कर खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस की सख्ती देखकर चोर तालग्राम कस्बे के बाहर झाड़ियों में बाइक फेंककर फरार हो गया। सुबह झाड़ियों में बाइक मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने राहत ली। एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि बाइक चोरी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने छानबीन कर बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed