फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The bike fell into the well , including sweeper

बाइक समेत कुएं में गिरा सफाई कर्मचारी

Fri, 04 Sep 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज। Updated Fri, 04 Sep 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरी गांव में गुरुवार दोपहर एक सफाई कर्मचारी बाइक समेत कुएं में जा गिरा। इससे हड़कंप मच गया।

आनन-फानन ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से सफाई कर्मी को बाहर निकाला। बाद में उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

ठठिया थाना क्षेत्र के ऐमा गांव निवासी राजाराम राठौर (35) पुत्र राजकुमार सिकरौरी ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। गुरुवार को वह अपनी बाइक से गांव में ड्यूटी करने गया था।

गांव के एक बाग में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। वहीं, उसने अपनी बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद सफाई के काम में लग गया। कुछ देर बाद उसने अपनी बाइक स्टार्ट कर पीछे की ओर बैक की। इसी दौरान वह बाइक समेत पीछे बने कुएं में जा गिरा।

घटना को देख आसपास के लोग कुएं के पास पहुंचे। मामले की सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्रामीणों की मदद से कुएं में रस्सी डालकर कुछ युवक उतरे और कुएं में गिरे युवक को किसी तरह बाहर निकाला।

एंबुलेंस से युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed