फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The administration stopped BKU officials by barricading them and shouting slogans.

Kannauj News: भाकियू पदाधिकारियों को प्रशासन ने बैरीकेडिंग कर रोका, की नारेबाजी

Thu, 22 Feb 2024 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 22 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
The administration stopped BKU officials by barricading them and shouting slogans.
गुरसहायगंज। किसानों के दिल्ली चलो आह्वान को लेकर भाकियू (टिकैत) गुट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुधवार सुबह प्रदर्शन करने के लिए जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए। हाईवे पर पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर किसानों को रोक लिया। इससे नाराज किसानों ने जमकर नारेबाजी की। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम छिबरामऊ को देकर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


हरियाणा और पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान पर भाकियू (टिकैत) गुट के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शमीम सिद्दीकी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कुसुम चौहान, जिला उपाध्यक्ष इरशाद अली, जिला सचिव साजिद हुसैन, नगर अध्यक्ष अकील फारुकी, ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग यादव आदि के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों ने दर्जनों ट्रैक्टरों पर सवार होकर हाईवे से कन्नौज की ओर प्रदर्शन के लिए रवाना हुए। किसानों के प्रदर्शन की जानकारी प्रशासन को पहले से ही थी, जिस पर अधिकारियों ने हाईवे पर कड़ी नाकाबंदी और बैरीकेडिंग कर ने उन्हें रोक लिया। इससे नाराज किसानों ने जमकर नारेबाजी की। छिबरामऊ एसडीएम उमाकांत तिवारी और कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने किसानों को समझाकर शांत कराया। अधिकारियों के समझाने पर किसान वापस लौटे। इसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। इस दौरान रंजीत कौशल, डॉ. आरके कटियार, मोहम्मद शमशाद, मुजम्मिल खान, आरिफ, महेंद्र सिंह आदि कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
किसानों की मांग, ट्रेनों में फिर से बहाल हो रियायती किराया
किसानों ने 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण रखने की बात कही गई है। कोविड के दौरान बंद की गई वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, दिव्यांगों की ट्रेन सफर रियायत बहाली की भी मांग की गई। सभी के लिए मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और स्वच्छता के अधिकार की गारंटी, नई शिक्षा नीति 2020 को रद्द करने, सभी के लिए आवास सुनिश्चित करने, बिजली विधेयक 2022 को वापस लेने, बीज खाद और बिजली पर सब्सिडी बढ़ाए जाने सहित 15 सूत्रीय मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed