फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Thakur sahab on DJ... sticks and batons were used fiercely when a song was played

Kannauj News: डीजे पर ठाकुर साहब...गाना बजाने पर जमकर चले लाठी-डंडे

Wed, 16 Apr 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Thakur sahab on DJ... sticks and batons were used fiercely when a song was played
छिबरामऊ। डीजे पर ठाकुर संबोधित गाना बजाने पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। इसमें महिला सहित कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्में अदा कराई गईं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खुबरियापुर निवासी श्याम सुंदर की बेटी की जनपद फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज क्षेत्र से सोमवार की रात को पश्चिमी बाईपास एक गेस्ट हाउस में बरात आई थी। बरात में गांव के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। द्वारचार के बाद डीजे पर ठाकुर साहब गाना बजने पर ग्रामीण व रिश्तेदारों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बीच दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। इसमें महिला गोल्डी पाल सहित कई लोग घायल हो गए। गेस्ट हाउस में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर मारपीट करने वाले लोग मौके से भाग गए।
विज्ञापन

घायल गोल्डी पाल को फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उनको आगरा के लिए रेफर कर दिया। स्थित को भांपकर पुलिस ने अपने सामने जयमाला का कार्यक्रम संपन्न कराया। मंगलवार की सुबह विदाई के दौरान भी पुलिस मौजूद रही। पुलिस ने श्याम सुंदर की तहरीर पर 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट गाली गलौज व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया डीजे पर गाने को लेकर दो पक्षों मेें मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपियाें की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed