फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   TET paper leak case: STF caught one accused from Kannauj, also raided in search of another

टीईटी पेपर लीक मामला: कन्नौज से एक आरोपी को एसटीएफ ने दबोचा, दूसरे की तलाश में भी दी गई दबिश  

Tue, 30 Nov 2021 08:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 30 Nov 2021 08:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर आउट होने के मामले में धर पकड़ तेज हो गई है। एसटीएफ ने साल्वर गैंग के एक शातिर को कन्नौज जिले से दबोचा है।

विज्ञापन
TET paper leak case: STF caught one accused from Kannauj, also raided in search of another
यूपी टीईटी पेपर लीक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर आउट होने के मामले में मंगलवार को एसटीएफ ने साल्वर गैंग के आरोपी इंदरगढ़ के ग्राम सरगौली निवासी सौरभ को दबोच लिया। एसटीएफ उसे पूछताछ के लिए साथ ले गई है। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है। गांवों के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन


रविवार को टीईटी निरस्त होने के बाद पुलिस ने जब साल्वर गैंग के सदस्यों को पकड़ा तो उनमें इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सरगौली गांव निवासी सौरभ सिंह यादव व विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर असालताबाद निवासी शिवपाल सिंह यादव उर्फ मुकेश के नाम प्रकाश में आए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने इन दोनों साल्वरों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए। मंगलवार को पुलिस ने सिविल ड्रेस में सरगौली गांव में सौरभ सिंह यादव की तलाश में दबिश दी। सौरभ को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए साथ ले गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सौरभ सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। वह नोएडा में एक निजी मोबाइल कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2017 में बीएससी और 2019 में बीटीसी की थी। टीईटी की तैयारी के लिए वह कानपुर के कल्यानपुर में संचालित एक एकेडमी से कोचिंग लेता था। शिवपाल सिंह के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वह बीएड कर चुका है और वर्तमान में मैनपुरी जनपद के एक जिले में प्राइवेट स्कूल में अध्यापक है। शिवपाल बच्चों को हाईस्कूल, इंटर, बीए, बीएड व बीटीसी की कोचिंग देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed