फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tempo overturned while trying to save a bike rider, old man died.

Kannauj News: बाइक सवार को बचाने में पलटा टेंपो, वृद्ध की मौत

Tue, 21 Apr 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 21 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturned while trying to save a bike rider, old man died.
समधन। तेजगति से आ रहा टेंपो बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामाश्रम स्थित तिराहे पर सोमवार दोपहर ढाई बजे फर्रुखाबाद की ओर से तेजगति में आ रहा टेंपो सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हो गया। टेंपो सड़क पर पलटने से उस पर सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जेवां निवासी शिक्षक अवधेश कुमार अग्निहोत्री (60) गंभीर रूप से घायल हो गए व अन्य सवारियां भी चुटहिल हो गईं। घटना की सूचना पर रामाश्रम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, लेकिन शिक्षक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार शिक्षक अवधेश कुमार अग्निहोत्री कमालगंज स्थित सरकारी विद्यालय में शिक्षक थे, जो इसी वर्ष मार्च में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दो पुत्र गौरव कुमार अग्निहोत्री व अंशु अग्निहोत्री हैं। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed