फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tempo drivers pelted stones at police

टेंपों चालकों ने किया पुलिस पर पथराव

Sun, 21 Mar 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Tempo drivers pelted stones at police
तालग्राम (कन्नौज)। मनमाने ढंग से चालान काटने का आरोप लगाकर रविवार को 50 से अधिक टेंपो चालकों ने छिबरामऊ-तालग्राम मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस टीम से चालक उलझ गए और पथराव कर दिया। दरोगा की सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने चालकों को खदेड़कर जाम खुलवाया। दरोगा ने सात नामजद और 50 अज्ञात चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

छिबरामऊ-तालग्राम मार्ग पर 100 से अधिक टेंपो चलते हैं। रविवार को 50 से अधिक टेंपो चालकों ने असेह मोड़ के पास जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। चालक पुलिस और एआरटीओ कार्यालय के अधिकारियों पर मनमाने ढंग से चालान करने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मनमानी के चलते लोगों का टेंपो चलाना मुश्किल हो गया। जाम की सूचना पर दरोगा राजेश प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जाम खुलवाने में दरोगा और चालकों में नोकझोंक होने लगी। कुछ चालकों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इससे पुलिसकर्मी भागे। दरोगा की सूचना पर थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल भारी अधिक पुलिस बल लेकर पहुंच गए। पुलिस ने चालकों को खदेड़कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा राजेश प्रताप सिंह ने हिम्मतनगला निवासी सुधीर कुमार, तिगुडिया निवासी जयवीर, नगला खगू निवासी रिंकू, कपूरपुर छिबरामऊ निवासी शीबू, शादाब, खालिद और इमरान के अलावा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सरकारी कार्य में बाधा डालने और बलवा की धाराएं लगाई गई हैं। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed