{"_id":"64f37e3ca2fc3dd172010394","slug":"tempo-collided-with-roadways-bus-three-pieces-driver-died-kannauj-news-c-214-1-knj1003-2434-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो के तीन टुकड़े, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो के तीन टुकड़े, चालक की मौत
Sat, 02 Sep 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
जसोदा। गुरसहायगंज से केला लेेकर कन्नौज जा रहे टेंपो में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के तीन टुकड़े हो गए। इस हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जीटी रोड पर यह हादसा शनिवार की भोर में हुआ था। बताया जा रहा है कि गुरसहायगंज से केला लेेकर टेंपो कन्नौज मंडी जा रहा था। जसोदा के पास एनएच के टोल प्लाजा के पास टेंपो साइड से न जाकर सामने से आने वाली गाड़ियों की लाइन में चलने लगा। इसी बीच कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो के तीन टुकड़े हो गए। इस हादसे में टेंपो चला रहे गुरसहायगंज के मोहल्ला किदवई नगर निवासी नाजुद्दीन की मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर सदर कोतवाली के जलालपुर-पनवारा चौकी प्रभारी सुभाषचंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोडवेज बस को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
अलीगढ़ डिपो की बस कानपुर से जा रही थी दिल्ली
कन्नौज डिपो के एआरएम सुदेश निगम ने बताया कि जिस बस से हादसा हुआ है वह अलीगढ़ डिपो की है। वह कानपुर से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। बस को वीरपाल नाम का ड्राइवर चला रहा था। रांग साइड से आ रही टेंपो में हेडलाइट नहीं थी। इससे बस का चालक देख नहीं सका। इसी से हादसा हो गया। हादसे के बाद बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बस चालक भी पुलिस की हिरासत में है। बस में सवार किसी सवारी को चोट नहीं आई है। सभी सवारियों को दूसरी बस से रवाना कर दिया गया।