फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Temperatures reached 8 degrees Celsius, people shivered

Kannauj News: आठ डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, कांपे लोग

Tue, 31 Dec 2024 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Temperatures reached 8 degrees Celsius, people shivered
कन्नौज। साल के अंत में ठंड ने रौद्र रूप दिखाया। पारा आठ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम की यह बेरुखी आम लोंगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। शीतलहर के कारण लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। पहाड़ों की तरफ से आने वाली बर्फीली हवा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार पारा गिरने से ठिठुरन और गलन ने बच्चे, बड़े और बुजुर्ग भी परेशान रहे।
विज्ञापन

सुबह से वातावरण में काफी गलन थी। दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकार्ड किया गया। हवा की गति भी 7.3 किमी प्रतिघंटा रही तो हवा में नमी भी 94 फीसद तक रही। दिन भर उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवा ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। कई दिन से चल रही सर्द हवाओं के चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग गई। अधिकतर बड़े-बुजुर्ग और अस्थमा के मरीज दवा लेने के लिए पहुंचे। इसी तरह छोटे बच्चों को भी सर्दी के चलते निमोनिया की शिकायत रही। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ.रवि शर्मा ने बताया कि सर्द हवा की चपेट में आने से अस्थमा व हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। लोगों को चाहिए कि वह खूब गर्म कपड़े पहनें और घर से बाहर न निकलें। सिर व हाथ पैरों को ढके रहें। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है, जो आगामी पांच दिन तक रहेगा। इस दौरान पारा चार डिग्री तक पहुंच सकता है। हवा की गति अधिक होने से सर्द हवाओं का प्रकोप रहेगा।
विज्ञापन


गर्म कपड़े खरीदने को लगी भीड़
सरायमीरा में गर्म कपड़ों की खरीदारी को महिलाओं और पुरुषों की भीड़ लगी रही। सरायमीरा में जीटी रोड के किनारे फुटपाथ पर गर्म कपड़ों की कई दुकानें लगतीं हैं। शीतलहर का प्रकोप होते ही यहां लोगों की भीड़ लग गई। महिलाओं ने बच्चों और अपने लिए गर्म स्वेटर खरीदे तो पुरुषों ने जैकेट और मफलर खरीदे। इसी तरह मकरंदनगर में भी खासी भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed