फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Temperature crosses 46 degrees, it will rain today and tomorrow also

Kannauj News: पारा 46 डिग्री के पार, आज और कल भी बरसेगी आग

Sun, 16 Jun 2024 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 16 Jun 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 46 degrees, it will rain today and tomorrow also
कन्नौज। जून का दूसरा सप्ताह लोगों को खूब परेशान कर रहा है। इस सप्ताह में तापमान का ग्राफ रोजाना नई ऊंचाई छू रहा है। 44 और 45 डिग्री सेल्सियस तापमान अब आम सी बात हो गई है। शनिवार को तापमान का ग्राफ 46.05 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू गया।
विज्ञापन

सुबह होते ही गर्म हवाएं चलने लगीं, दोपहर होने से पहले ही हवाओं ने खतरनाक रूप ले लिया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक तापमान का ग्राफ इसी तरह बढ़ा रहेगा।
विज्ञापन



मई से लगातार पड़ रही गर्मी के बाद अब जून में भी गर्मी का सितम जारी है। भीषण गर्मी में अब लोग बेहाल दिख रहे हैं। अब हर कोई बादलों की ओर आशा भरी निगाहों से देखकर बारिश की उम्मीद पाले हैं। पर कई बार बादल आकर बिना बरसे ही जा निकल गए। शनिवार को भी भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। गर्मी के कारण बादलों का दूर-दूर तक पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में आसमान से धूप आग बनकर बरसने लगी। धधकती दुपहरी में गर्म हवा के झोंको ने लोगों को झुलसने पर मजबूर कर दिया। हवा के थपेड़े से लोग बेहाल हो गए। हालांकि सड़कों पर ज्यादा तर सन्नाटा ही दिखा, लेकिन जरूरत के लिए जो भी लोग घर से बाहर निकले, वह गर्मी से परेशान दिखे। बचाव की हर कोशिश नाकाम साबित हुई। 46.05 डिग्री सेल्सियस के तापमान के बीच लोग की हर कोशिश बेकार साबित हुई। न्यूनतम तापमान 29.07 पर डटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed