{"_id":"6abd57d1e55578147e0f0254","slug":"teenager-on-bike-killed-in-collision-with-truck-kannauj-news-c-214-1-knj1005-156950-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ। दोस्तों के साथ घूमने निकले किशोर की बाइक में मंगलवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल किशोर की कानपुर नगर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
नगर की कांशीराम काॅलोनी के ब्लॉक नंबर नौ निवासी देव (17) देर रात दोस्तों के साथ घूमने निकला था। रात 11.30 बजे बाइक से घर लौटते समय अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर कांशीराम काॅलोनी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों की मदद से परिजन उसे सौ शैया अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
तिर्वा से उसे हैलट कानपुर नगर के लिए भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान देव की मौत हो गई। बुधवार सुबह किशोर का शव काॅलोनी पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। हादसे के बाद फरार हुए ट्रक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पिता की 16 साल पहले हो चुकी है मौत
देव के पिता वीरू शाक्य दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। बीमारी के चलते 16 साल पहले उनकी मौत हो गई थी। पिता का साया उठने के बाद दो बेटे सागर (18), देव (17) एवं बेटी पूनम के भरण पोषण की जिम्मेदारी मां सुमन शर्मा के कंधों पर आ गई। सुमन शादी समारोह में खाना बनाती हैं। वह बेटी पूनम की शादी कर चुकी है। कांशीराम काॅलोनी में किराए के क्वार्टर में रह रही सुमन सड़क हादसे में बेटे को खोने से बदहवास हो गईं।
-- -- -
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
चपुन्ना। क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर निवासी आकाश भदौरिया (25) बुधवार दोपहर एक बजे बाइक से भावलपुर बाजार में पहुंचा। तभी सौरिख की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में आकाश लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी राजेश कुमार, सिपाही अविनाश सिंह व जितेंद्र सिंह ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख पहुंचाया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन आकाश को निजी वाहन से कानपुर नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल ले गए। वहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। परिजन ने बताया कि आकाश की हालत चिंताजनक है। सकरावा थानाध्यक्ष भागमल सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)