फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teenage girl molested, father beaten up for protesting

Kannauj News: किशोरी से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता को पीटा

Tue, 10 Mar 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl molested, father beaten up for protesting
कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के पिता की पिटाई कर दी और उसके घर पर भाले व पत्थरों से हमला किया। पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखेपुर्वा गांव निवासी एक किसान की बेटी के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने कथित तौर पर अश्लीलता और छेड़छाड़ की। जब किशोरी ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। घर पहुंचे किशोरी के पिता ने जब अपनी बेटी के साथ अभद्रता देखी, तो उन्होंने भी विरोध किया। इससे बौखलाए युवकों ने पिता की पिटाई कर दी। जब किसान ने दरवाजा बंद कर लिया तो आरोपियों ने भाले से कई बार हमला किया, जिससे लोहे के गेट में छेद हो गया। इसके बाद हमलावरों ने पड़ोस की छत से किसान के घर पर गाली-गलौज करते हुए पथराव किया। पीड़ित परिवार ने इस घटना का वीडियो बना लिया है और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के दूसरे दिन भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed