{"_id":"697a56c9646db4de9b07d01e","slug":"teenage-girl-drinks-pesticide-after-domestic-dispute-dies-kannauj-news-c-214-1-knj1005-143899-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: घरेलू विवाद में किशोरी ने पीया कीटनाशक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: घरेलू विवाद में किशोरी ने पीया कीटनाशक, मौत
विज्ञापन
सौरिख। घरेलू विवाद के चलते बुधवार को एक किशोरी ने कीटनाशक पी लिया। घटना सौरिख के नगरिया महादेव की है। गंभीर हालत में किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही किशोरी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
नगरिया महादेव निवासी जहूर की बेटी मुस्कान (16) का मंगलवार को परिजनों से कहासुनी हो गई थी। इस बात से आहत होकर मुस्कान ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। उसकी हालत जब बिगड़ने लगी तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा मुस्कान को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।