फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Team engaged in scanning documents related to pan masala business

Kannauj News: पान मसाला कारोबार से जुड़े दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम

Fri, 14 Feb 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Team engaged in scanning documents related to pan masala business
कन्नौज। आयकर विभाग की कार्रवाई तीसरे दिन शुक्रवार को भी पं. चंद्रवली एंड संस फर्म पर जारी रही। टीम में शामिल अधिकारियों ने एसएनके पान मसाला से जुड़े दस्तावेज खंगाले और जिन बैंकों में खाते थे, उन्हें भी चेक किया गया। बताया जा रहा है कि टीम को करोड़ों रुपये कैश और भारी मात्रा में सोना मिला है। इसकी अधिकृत जानकारी अधिकारी ने नहीं दी है। रात में लखनऊ से दो टीमें और बुलाईं गईं थीं।
विज्ञापन

मोहल्ला अशोक नगर स्थित पं. चंद्रवली एंड संस फर्म पर आयकर विभाग की टीमों ने दिन भर कार्रवाई की। टीम के एक अधिकारी ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर दीपेश यादव और शशिशेखर सिंह कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे हैं। पहले चार टीमों को लगाया गया था पर रात में दो टीमों को और बुलाया गया। इससे पहले नोएडा, मुजफ्फरनगर, मैनपुरी, लखनऊ सहित कई स्थानों से टीमों को बुलाकर सभी प्रतिष्ठानों पर एक साथ रेड की गई।
विज्ञापन

टीम ने कानपुर के एसएनके पान मसाला से जुड़े दस्तावेज खंगाले और बोगस फर्माें का भी पता लगाने की कोशिश की। टीम को आवास से करोड़ों रुपये का कैश और सोना भी मिला है। चर्चा है कि रात में बैंक खुलवाकर इस कैश को जमा कराया गया है। आयकर विभाग के उच्चाधिकारी पल-पल कार्रवाई की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि रात में आयकर विभाग के अधिकारियों ने पुलिस फोर्स की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed