फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teachers staged a protest for restoration of old pension, there was a lot of noise

Kannauj News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने दिया धरना, खूब भरी हुंकार

Tue, 05 Sep 2023 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Teachers staged a protest for restoration of old pension, there was a lot of noise
कन्नौज। पुरानी पेंशन जारी करने के लिए शिक्षकों ने फिर से हुंकार भरी है। बीएसए दफ्तर परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के दौरान शोषण करने के आरोप लगाया। नई पेंशन योजना को जबरन थोपने का आरोप लगाते हुए इसे नहीं मानने की बात कही। बीएसए को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि उनकी 20 सूत्रीय मांग है, इसका निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से हुए एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से पुरानी पेंशन बहाली का ही मुद्दा छाया रहा। शिक्षकोंने एक आवाज में इसकी बहाली की मांग की। धरने के दौरान शिक्षक नेताओं ने सरकार के खिलाफ भी भड़ास निकाली। आरोप लगाया कि सरकार शिक्षकों पर नई पेंशन योजना को जबरन थोप रही है।
विज्ञापन

कहा कि अगर नई पेंशन स्कीम ही बेहतर है तो जनप्रतिनिधियों की भी पुरानी पेंशन बंद की जाए। जिलाध्यक्ष उदयनरायन यादव ने शिक्षकों से कहा कि नई पेंशन बहाल करवाने के लिए सभी का सहयोग चाहिए। अगर सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो इसी माह के आखिर में लखनऊ में धरना दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान अजय यादव, राहुल मिश्रा, अभिजीत सिंह, मानवेंद्र सिंह, शिव कुमार सक्सेना, राजनार्दन मिश्रा, सुमनलता यादव, श्रीनाथ वर्मा, अंजुम बाबू, राजेंद्र पाल, अनूप मिश्र, उदयभान सिंह, आनंद तिवारी, धमेंद्र चौहान, मनोज यादव, आशीष मिश्र, रंजना सिंह, कैलाश बाबू, विजय कटियार, केके यादव ने संबोधित किया। इस मौके पर अरविंद दुबे, आशुतोष पाल, सुनील तिवारी, कुलदीप भदौरिया, सत्यपाल, मुश्ताक हसन, सरोजनी वर्मा, स्नेहलता, दिव्या द्विवेदी समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed