फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teachers complained about the electoral voter list

Kannauj News: निर्वाचन मतदाता सूची में शिक्षकों ने की शिकायत

Thu, 11 Dec 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Teachers complained about the electoral voter list
कन्नौज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रकाशित मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए गुरुवार को हस्तक्षेप की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष अनिल पाठक और जिलामंत्री रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि इस बार जारी मतदाता सूची में गड़बड़ी है। इससे हजारों मतदाता मताधिकार से वंचित होने की कगार पर हैं। संघ के कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अविनाश गौतम को सौंपा है।
विज्ञापन


शिक्षकों ने मतदाता सूची में शिक्षकों के नाम को त्रुटिपूर्ण करने और शिक्षक मतदाता के विद्यालय का नाम अंकित करने की मांग की। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र आगरा खंड के निर्वाचन के लिए जनपद द्वारा प्रकाशित सूची में संशोधन किया जाए। कहा कि निर्धारित समय के अंतराल में फार्म जमा करने के बाद भी मतदाता सूची में कुछ शिक्षक मतदाताओं के नाम छूट गए हैं।
विज्ञापन

उन नामों को सम्मिलित किया जाए। जिन शिक्षक मतदाताओं के नाम एवं पता गलत अंकित कर दिए गए हैं, उन्हें संशोधित किया जाए। साथ ही मतदाता सूची में कॉलम संख्या आठ में शिक्षकाें के शिक्षण संस्थान का नाम खाली छोड़ दिया गया है, जिससे शिक्षक मतदाता की अर्हता स्पष्ट नहीं हो पा रही है। शिक्षक मतदाता के विद्यालय का नाम अंकित कर अर्हता स्पष्ट की जाए। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामानंद द्विवेदी, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य रघुवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed