फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teacher robbed of her bag containing cash and jewellery at gunpoint

Kannauj News: शिक्षिका को तमंचा दिखाकर नकदी व जेवरात भरा झोला लूटा

Mon, 23 Feb 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Teacher robbed of her bag containing cash and jewellery at gunpoint
छिबरामऊ। शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही शिक्षिका को सौरिख बिधूना मार्ग पर रविवार को बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। इसके बाद जेवर व नकदी से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस समेत कई शिक्षक मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

कानपुर नगर के पांडु नगर निवासी कीर्ति वाजपेयी कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में उनकी ड्यूटी सौरिख के आशा देवी बालिका इंटर कालेज में बाह्य निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कीर्ति ने बताया कि शनिवार को परीक्षा संपंन होने के बाद वह स्कूटी को विद्यालय में ही छोड़कर अपनी रिश्तेदारी औरैया में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने चली गईं।
विज्ञापन

औरैया से वापस लौटकर वह विद्यालय से स्कूटी उठाकर देर शाम लौट रही थीं। तभी बाइक सवार युवकों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि लुटेरे बैग लूटकर भाग गए। बैग में सोने की जंजीर, कान के झुमके, पीएनबी बैंक का एटीएम, आठ हजार की नकदी व मोबाइल था। सरेशाम लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शिक्षिका के बयान के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed