{"_id":"68a6144cb6ff5028380eaffc","slug":"teacher-riding-a-bike-dies-in-a-vehicle-collision-kannauj-news-c-214-1-knj1005-136082-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख रोड पर सेंट पॉल स्कूल के पास पीछे से आए किसी वाहन ने बुधवार को शिक्षक की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक की मौत हो गई और बेटी घायल हो गई। बेटी को अस्पताल लाया गया। यहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
नगर के मोहल्ला ग्रेसीगंज निवासी श्याम सिंह यादव (55) हीरालाल वीएन इंटर काॅलेज में अंग्रेजी के शिक्षक थे। वह बेटी प्रियांशी (20) के साथ पैतृक गांव पल्यौरा गए थे। देर शाम 6.30 बजे पिता-पुत्री बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सेंट पॉल स्कूल के पास पीछे से आए वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक-बेटी समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटी को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल काॅलेज भेज दिया।
उधर, हादसे में शिक्षक की मौत की सूचना से परिजनों समेत हीरालाल वीएन इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य राधाबल्लभ मिश्रा, प्रबंधक प्रतिनिधि आलोक गुप्ता उर्फ टिल्लू, शिक्षक विवेक दीक्षित समेत अन्य साथी अस्पताल पहुंच गए। शिक्षक की मौत से पत्नी किरन यादव, पुत्र अभिसाद, बेटी आकांक्षा व शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
एक जुलाई को ही मिला था अंग्रेजी शिक्षक के रूप में पदभार
प्रधानाचार्य राधावल्लभ मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2004 में विषय विशेषज्ञ के रूप में श्याम सिंह यादव की नियुक्ति हुई थी। एक जुलाई को ही एलटी ग्रेड शिक्षक अंग्रेजी के रूप में श्याम सिंह यादव को पदभार सौंपा गया था। मिलनसार प्रवृत्ति के श्याम सिंह यादव गरीब व होनहार छात्रों की मदद को सदैव तैयार रहते थे।