{"_id":"887722a224dd040bbd3e9295bb29c371","slug":"teacher-killed-in-car-crust-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से टीचर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से टीचर की मौत
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा कोतवाली के नगरिया मोड़ के समीप साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर को पीछे से आ रही बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। इससे टीचर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाने के लिए कई घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
सीहपुर निवासी विशुनराम सविता (35) पुत्र रामरतन तिर्वा के महेंद्र नीलम जनता इंटर कालेज में प्राइवेट सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत थे। बुधवार सुबह वह साइकिल से स्कूल के लिए रवाना हुए। तालग्राम-तिर्वा मार्ग पर नगरिया मोड़ के पास बोलैरो कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे विशुनराम उछलकर दूर गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन कार में साइकिल फंसी होने से वह खड्ड में जा गिरी। इस पर कार चालक व एक बालिका दब गई। दुर्घटना के बाद खेतों में काम कर रहे किसान व राहगीरों ने शीशा तोड़कर कार चालक व बालिका को बाहर निकाला। टीचर की मौत की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल अरविंद मोहन ने मौके पर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीण ने शव को रोड पर रखकर मार्ग जाम कर दिया। विधायक व उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर परिजन डटे रहे। सूचना पर थानाध्यक्ष तालग्राम रजनेश कुमार चौहान, दारोगा महेंद्र गौतम, कालीकृष्ण, मतीन अहमद, सीहपुर चौकी प्रभारी राधेश्याम यादव भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
ग्राम प्रधान धीरेंद्र ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया पर वे नहीं माने। बाद में सदर सपा विधायक अनिल दोहरे व एसडीएम महेश चंद्र शर्मा, सीओ सदर करन सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से भी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
इसके बाद लोगों ने खोला। मामले में मृतक के छोटे भाई दिलीप की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दारोगा आरपी पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पत्नी की सुन लेता तो बच जाती जान
मृतक की पत्नी विनीता ने बताया कि घर से जाते समय कुछ देर रुकने के लिए उसने पति विशुनराम से कही। इस पर उन्होंने कहा कि वह स्कूल पहुंचने में लेट हो जाएंगे। यह कहकर वह कालेज के लिए रवाना हो गए। परिवार में वह एकमात्र कमाने वाला था। उसके चार बच्चे हैं। मृतक के वृद्ध पिता के आंखों की रोशनी कम है, जबकि छोटा भाई विकलांग है। परिवार के पास जमीन तक नहीं है। पूरा परिवार झोपड़ी में रहता है।
साथी टीचर देंगे एक माह का वेतन
महेंद्र नीलम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मदनमोहन चतुर्वेदी ने बताया कि कालेज के स्टाफ के सभी अध्यापक मृतक विशुनराम के लिए एक-एक महीने का अपना संपूर्ण वेतन व विद्यालय की कमेटी भी टीचरों की तरफ से की जाने वाली मदद के बराबर मदद उसके परिवार को उपलब्ध कराएगी।