{"_id":"e4820193c758c12b381f765ad83beb18","slug":"teach-the-ways-of-informing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाने के तौर-तरीके बताए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाने के तौर-तरीके बताए
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
एसवी डिग्री कालेज जलालाबाद में शुक्रवार की सुबह
विज्ञापन
महर्षि अरविंदो सोसाइटी की ओर से नवाचार प्रशिक्षण दिया गया। इसके तहत
विकास खंड जलालाबाद में कार्यरत परिषदीय कस्तूरबा गांधी अशासकीय सहायता
प्राप्त स्कूलों में तैनात टीचरों को प्रशिक्षण दिया गया।
टीचरों को प्रशिक्षण देने के लिए लखनऊ से आए ट्रेनर रमाकांत ने कई जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि मौजूदा शिक्षण विधियों और पढ़ाने के तरीकों में कुछ नयापन आवश्यक है। पढ़ाने के तौर-तरीकों में नवीनता का समावेश करके विद्यार्थियों के कौशल विकास में वृद्धि की जा सकती है।
बताया कि नवाचार का अर्थ वास्तव में शिक्षा बेहतर ढंग से देना व शिक्षार्थी व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। कहा कि छात्रों को किताबी ज्ञान के अलावा संपूर्ण व्यक्तित्व का सकारात्मक विकास करना चाहिए। ऐसा करना टीचर की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए परंपरागत तरीकों के अलावा नए-नए तरीके भी सोचे जा सकते हैं, जो विद्यार्थियों की प्रतिभा की पहचान करने में सक्षम हों।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी, एबीआरसी राजपाल सिंह, रजनीश द्विवेदी, आलोक दुबे, अनूप सिंह, संकुल प्रभारी नरेंद्र कुमार, जावेद अहमद, सुशील यादव, महेंद्र कुशवाहा, सीमा त्रिवेदी, शशि यादव, प्रियंका त्रिपाठी आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।