{"_id":"63260f72c741610c576cb59d","slug":"taking-loan-on-the-credit-of-cattle-complicated-dump-application-in-banks-kannauj-news-knp718662858","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों की क्रेडिट पर ऋण लेना जटिल, बैंकों में डंप आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशियों की क्रेडिट पर ऋण लेना जटिल, बैंकों में डंप आवेदन
विज्ञापन
तालग्राम। प्रधानमंत्री पशु क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ पशुपालकों को नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए बैंक शाखाओं में आवेदन आठ माह से डंप हैं। लाभ लेने के लिए पशु पालकों को बैंकों के चक्कर लगाते रहे हैं।
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना पशु क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई थी। इसमें पशुपालकों को बिना गारंटी कम ब्याज दर पर 1.60 लाख रुपये का कर्ज देकर स्वावलंबी बनाना योजना का मकसद है। एक गाय पर 40 हजार और भैंस पर 60 हजार रुपये का ऋण देने का प्रावधान है। विकास खंड तालग्राम के पशुपालक इस लाभ से वंचित हैं।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकराल का कहना है कि पशुपालकों ने मार्च 2022 में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा ताहपुर में 45 और अमोलर बैंक में 10 आवेदन जमा कराए थे। इसी तरह तालग्राम और उमरपुर की शाखाओं में आवेदन पत्रों को जमा कराया गया था। आठ माह बीतने के बाद शाखा प्रबंधक पशु क्रेडिट कार्ड नहीं बना रहे है। एडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। पशु पालकों को तत्काल लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
---------
फोटो 20- विनोद कुमार।
सकरवारा निवासी पशुपालक विनोद कुमार ने बताया कि पशु क्रेडिट कार्ड के लिए छह माह से आवेदन पत्र जमा है। तब से आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा और पशु अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं पर योजना का लाभ नहीं मिला है।
------------
फोटो 21- पशुपालक कुलदीप।
पुखरावां निवासी पशु पालक कुलदीप ने बताया कि सरकार ने पशुपालकों की सुविधा के लिए योजना की घोषणा तो की है। पशुओं की संख्या पर योजना का लाभ मिलना था। अब गारंटी के रुप में खसरा खतौनी बैंक के अधिकारी मांगने लगे है।