{"_id":"da683eeea9f7a1bd2e98e9946918e592","slug":"take-advantage-of-farmer-clusters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" समूह बनाकर किसान उठाएं लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह बनाकर किसान उठाएं लाभ
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
किसान परिवार समूह बनाकर छोटे-छोटे कुटीर उद्योग स्थापित करें। इससे परिवार की आर्थिक आय बढ़ेगी। साथ ही खाली समय का सदुपयोग होगा। फसलों का बीमा कराएं और केसीसी के जरिए लाभ उठाने के लिए प्रयास करें। यह जानकारी साधन सहकारी समिति मित्रसेनपुर में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर को संबोधित करते हुए सचिव सुनीलचंद्र श्रीवास्तव ने दी।
वित्तीय साक्षरता केंद्र के जिला प्रभारी शिवशंकर कटियार ने बताया कि किसानों को तरक्की के लिए आय के अतिरिक्त श्रोतों का लाभ उठाना होगा। इसके लिए स्वयं सहायता समूह का गठन कर बैंक से लोन लिया जा सकता है। परिवार की महिलाएं व सदस्य स्वरोजगार स्थापित कर खाली समय का सदुपयोग कर सकते हैं। कृषि कार्य से समय निकालकर किसान भी इसमें सहयोग कर सकते हैं। शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक रहें।
केसीसी के जरिए कम ब्याज पर धन पाकर फसलों की उपज को बेहतर बनाएं। आर्थिक स्थिति बेहतर होने पर कृषि के उन्नत उपकरण की खरीद कर कम लागत में अधिक आमदनी की जा सकती है। इस मौके पर रामप्रकाश यादव, बाबूलाल दोहरे, हरीशंकर दुबे ने भी किसानों को बैंक से जुड़ने, खाता खुलवाने के लाभ गिनाए। इस मौके पर मुकेशचंद्र, कमलेशचंद्र, उमाशंकर, जितेंद्र कुमार, स्वरूपनरायन, गिरीशचंद्र, राकेश सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।