{"_id":"fa7eb9db05f2c95d63bbace42f9ad46f","slug":"symbol-hyphenated-contact-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव चिन्ह बंटे, अब संपर्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव चिन्ह बंटे, अब संपर्क
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के
विज्ञापन
उम्मीदवारों को शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिन्हों का वितरण
किया गया। चुनाव चिन्ह लेने के बाद प्रत्याशी मतदाताओं के बीच वोट मांगने
में जुट गए। देर शाम तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
सदर ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्याशी चुनाव चिन्ह लेने के लिए समय से पहले ही आ गए थे। न्याय पंचायतवार लगे 11 काउंटरों पर प्रत्याशियों एवं उनके प्रस्तावकों की भीड़ लगी थी। भीड़ अधिक होने से महिलाएं अलग बैठी थीं। उनकी सहायता को परिजन भी आए थे। संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव चिन्हों का वितरण किया।
चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशी व उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। इसके बाद वह मतदाताओं के बीच अपने लिए वोट मांगने में जुट गए। प्रत्याशी अपने मतदाताओं को अधिक से अधिक चुनाव चिन्ह का प्रचार कर रहे हैं, जिससे उनको वोट लेने में दिक्कत न हो। कई उम्मीदवारों ने चिन्ह लेने के बाद मंदिर में माथा भी टेका।
ब्लॉक परिसर में पूरे दिन आपाधापी का माहौल बना रहा। उधर, चुनाव चिन्ह लेने आए प्रत्याशी चौपहिया व दोपहिया वाहनों से आए थे। निर्माणाधीन ओवरब्रिज की वजह से ब्लॉक की ओर जाने वाला मार्ग भी खराब है। यहां पानी भरा है। रोड जगह-जगह खुदा है। इससे वाहन निकलने में तो दिक्कतें हुईं, साथ ही जाम भी कई बार लगा।
वहीं वाहन खड़े होने के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं थी। फुटपाथ भी कईं जगह से खुदा था। इससे दोपहिया एवं चौपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए गए। जिसकी वजह से जाम की स्थिति और बनी। ब्लॉक के आसपास स्थित मार्केट के बाहर भी वाहन खड़े हुए, जिससे दुकानदारों को भी दिक्कतें उठानी पड़ी।
इसके अलावा पर्चा वापसी और प्रतीक आवंटन के बाद अब ब्लॉक में प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों का कोई काम नहीं रह गया है। अब यहां भीड़ नहीं लगेगी। नामांकन व उनकी जांच का काम पहले ही समाप्त हो चुका था।