फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sweets shop and medical store caught fire, medicines worth 10 lakhs kept in the medical store were burnt

मिठाई की दुकान व मेडिकल स्टोर में आग लगी, मेडिकल स्टोर में रखीं करीब 10 लाख की दवाएं जलीं

Sun, 21 Nov 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sweets shop and medical store caught fire, medicines worth 10 lakhs kept in the medical store were burnt
आग से जलती मिठाई की दुकान। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। शार्ट सर्किट होने से शनिवार को मिठाई की दुकान में आग लग गई। आग ने पास के मेडिकल स्टोर को चपेट में ले लिया। मेडिकल स्टोर में रखीं करीब 10 लाख रुपये की दवाएं आग से जल गईं। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को शार्ट सर्किट से आग लगने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा क्षेत्र के दुर्गा नगर मोहल्ला निवासी बृजनंदन तिवारी की एसबीआई बैंक से थोड़ी दूरी पर मिठाई की दुकान है। दुकान के पास आंबेडकर नगर निवासी प्रवीन कुमार का मेडिकल स्टोर है। शनिवार सुबह मिठाई की दुुकान को बृजनंदन ने खोला। इस दौरान बिजली मीटर का केबल जलने लगा। जलते केबल ने मिठाई की दुकान को चपेट में ले लिया। थोड़ी ही देर मेें आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक वह आग बुझा पाते, पड़ोस के मेडिकल स्टोर में पहुंच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल के दो वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक प्रवीन कुमार ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखीं करीब 10 लाख की दवाएं जलकर नष्ट हो गईं। मिठाई दुकानदार बृजनंदन ने बताया कि शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग से सारा सामान जल गया। मिठाई विक्रेता ने पुलिस को शार्ट सर्किट से आग लगने की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed