फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Swati top on slow Cycling

लो साइकिलिंग में स्वाती अव्वल

Fri, 30 Jan 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Fri, 30 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Swati top on slow Cycling
राजकीय महिला डिग्री कालेज में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व प्राचार्य एससी ओझा ने किया। रस्साकसी, गोला फेंक, भाला फेंक, धीमी साइकिल रेस सहित अन्य प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में हर छात्रा को प्रतिभाग करना चाहिए। इससे मन, मस्तिष्क दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। प्रतिस्पर्धा से अंदर छिपी हुई झिझक खत्म होती है। तमाम छात्राएं इस कारण प्रतिभाग नहीं करती कि वह हार न जाए। कहा कि प्रतियोगिता के हार व जीत दो ही पहलू होते हैं।
विज्ञापन


प्रभारी प्राचार्य ब्रम्हदेव ने कहा कि खेलकूद में सभी को अवश्य हिस्सेदारी करनी चाहिए। इन प्रतियोगिताएं में शामिल होने से कई लाभ छिपे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में खेलकूद का अहम रोल होता है। कहा कि इस बार मैदान पूरी तरह से व्यवस्थित नहीं हो सका है। अगले वर्ष पूरी तैयारी के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीमी साइकिल रेस में स्वाती शुक्ला प्रथम, रीना द्वितीय, प्रीती दोहरे तृतीय रहीं। गोला फेंक में यशोदा प्रथम, लवली द्वितीय, अंशिका तिवारी, वंदना तृतीय रहीं। भाला फेंक में रुची प्रथम, वंदना द्वितीय, प्रीती श्रीवास्तव तृतीय रही। इसके अलावा रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें दोनों ही टीमों ने रस्साकसी में जोरदार दमखम दिखाई। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी पुष्पलता, डा.सोनू पुरी, सुमन शुक्ला, राघवेंद्र भदौरिया सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed