फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   svaasthy lipikon ne seeemo kaaryaalay par diya dharana

स्वास्थ्य लिपिकों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

Mon, 25 Jan 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
svaasthy lipikon ne seeemo kaaryaalay par diya dharana
कन्नौज। चार सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। निदेशक प्रशासन को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के सभी लिपिक सुबह सीएमओ कार्यालय पहुंचे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के लिपिकों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। एक घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं को संबोधित ज्ञापन सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप को सौंपा गया। इन्होंने मांग की, कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर छूटे कर्मचारियों को योग्यता व पात्रता के आधार पर प्रोन्नति दी जाए। इसी तरह वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक व प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रोन्नति दी जाए। यह प्रक्रिया समय से पूरी की जाए। लिपिकीय कार्य उनसे ही लिया जाए। इस कार्य में किसी अन्य को न लगाया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप वाजपेयी, महामंत्री विकास दुबे व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed