फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Suspicion on the laborers making the kitchen, disappeared after the incident

Kannauj News: रसोई बना रहे मजदूरों पर शक, वारदात के बाद से गायब

Wed, 22 Mar 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 22 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Suspicion on the laborers making the kitchen, disappeared after the incident
कन्नौज। सदर कोतवाली के रितुकला में सपा जिलाध्यक्ष के समधी के यहां हुई चोरी के पीछे उनके घर में रसोई का काम करने वाले मजदूरों पर शक मंडरा रहा है। वारदात के बाद से मजदूर काम पर नहीं आए। उस घर के अंदरूनी हिस्से में रसोई को नए सिरे से बनाने का काम चल रहा था। चर्चा है कि पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। हालांकि अधिकारिक रूप से इसकी तस्दीक नहीं की गई है।
विज्ञापन

रितुकला निवासी इरफान हुसैन ने बताया कि उनके घर में कुछ दिनों बाद बेटा व बेटी की शादी होनी है। उसी के तहत घर में जरूरी काम चल रहा है। शहर के चिरैयागंज निवासी एक व्यक्ति को 75 हजार रुपये में ठेका देकर किचन बनवाया जा रहा था। गांव के कुछ मजदूर भी काम कर रहे थे। हालांकि काम पूरा नहीं हुआ है, लेकिन सोमवार को ही ठेकेदार ने अपनी तय रकम मांगी। पत्नी ने पहले काम पूरा करने की बात कही। ठेकेदार ने जरूरत बताकर पैसे मांगे और काम को अगले दिन पूरा करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी पत्नी ने कमरे में रखे बक्से में से 75 हजार रुपये निकाल कर उसे दिए। शक है कि उसने वहां रखी और रकम देख ली थी। उसके कुछ दिन पहले गांव में ही हुई एक शादी में परिवार की महिलाएं सोने के गहने पहन कर गई थीं। वापसी में सभी ने गहने उतार कर रखे थे। तब भी मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन गांव के ही होने की वजह से उन पर ध्यान नहीं दिया गया था। अब जब वारदात हुई तो उन पर ही शक जताया। उनका शक इसलिए भी गहरा गया कि वारदात के बाद से कोई भी मजदूर काम पर नहीं आया, जबकि काम बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात का तरीका बता रहा, जानने वालों की है करतूत
चोरी का तरीका भी इस बात का इशारा कर रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले जानने वाले ही हैं। उन्हें घर के अंदर-बाहर की पूरी सटीक जानकारी है। किस कमरे में क्या रखा है, इससे वह बखूबी वाकिफ थे। मौके पर मौजूद सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां ने एक अलमारी का टूटा लॉकर दिखाते हुए कहा कि जिस कमरे में गहने रखे हुए थे, उसमें कोई सोता नहीं है। बदमाशों ने आराम से ताला खोल लिया। लॉकर को बिना तोड़े ही आराम से बाहर निकाल कर उसमें रखे परिवार की महिलाओं के सभी गहने निकाल लिए।

संपन्नता पर थी नजर, काम के दौरान मिल गया मौका
समझा जा रहा है कि बड़े काश्तकार होने के साथ ही चार बेटों के सऊदी अरब में अच्छा काम करने से घर की संपन्नता की जानकारी तो सभी को थी। घर के बाहर तो लोग आते ही रहते थे, लेकिन किचन बनाने के बहाने पहली बार बाहरी लोग घर के अंदर पहुंचे थे। कई दिन तक काम करने के दौरान उन्हें घर की भौगोलिक स्थिति के साथ ही दूसरी गतिविधियों की बारीकी से जानकारी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed