फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Successful operation of kidney cancer in medical college

Kannauj News: मेडिकल कॉलेज में किडनी कैंसर का सफल ऑपरेशन

Mon, 06 Oct 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Successful operation of kidney cancer in medical college
तिर्वा। डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के यूरोलॉजी विभाग ने रविवार को किडनी कैंसर का सफल ऑपरेशन कर बड़ी सफलता हासिल की है। यूरोलोजी विभाग की विशेषज्ञ सर्जिकल टीम ने सदर निवासी विनोद (65) में बायीं किडनी के कैंसर का सफल उपचार करते हुए लेफ्ट रेडिकल नेफरेक्टोमी नामक जटिल शल्य क्रिया को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है। इस सर्जरी में कैंसरग्रस्त किडनी को आसपास के प्रभावित ऊतकों सहित पूर्ण रूप से हटा दिया गया जिससे मरीज को नया जीवन मिल सका है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में जटिल ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे यूरोलॉजिस्ट डॉ. निखिल गुप्ता की अगुवाई में डॉ. निशांत रंजन, जूनियर रेजिडेंट डॉ. श्रेया, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत और नर्सिंग स्टाफ नफेशा, अनुपम और कांति की टीम ऑपरेशन किया। टीम के समन्वय और सूक्ष्म कार्यप्रणाली ने सर्जरी को सुचारू रूप से पूरा करने में अहम भूमिका निभाई। डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि मरीज की बाई किडनी कैंसर ग्रस्त हो गई थी, जिससे मरीज को असहनीय पीड़ा के साथ अन्य दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा था।
विज्ञापन

ऑपरेशन में दो घंटे का समय लगा। प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन में चार-पांच लाख रुपये का खर्च होता। विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अथर ने भी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता हमारे विभाग के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि आधुनिक सर्जिकल तकनीकों के प्रयोग, टीम वर्क और समर्पण का परिणाम है। हमारा उद्देश्य सदैव यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम उपचार मिले। इस सफल ‘लेफ्ट रेडिकल नेफरेक्टोमी’ के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज ने जटिल यूरोलॉजिकल सर्जरी के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है, जो जनपद और प्रदेश के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बनी है। प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने कहा कि हम रोगी-केंद्रित चिकित्सा सेवा के प्रति प्रतिबद्ध हैं। डॉ. निखिल गुप्ता और टीम ने जिस कुशलता और निष्ठा से यह सर्जरी की है, वह हमारे संस्थान के उच्च मानकों को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट
रोगी का प्रेरणादायक अनुभव

मरीज विनोद ने भावुक होकर कहा कि डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों की देखभाल ने मुझे हिम्मत दी। सभी लोग समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं और किडनी कैंसर जैसी बीमारियों से डरे नहीं, क्योंकि आधुनिक चिकित्सा में इसका प्रभावी इलाज संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed