{"_id":"0cc9db45d4301eb366f317a340bbc830","slug":"subsequently-bike-riders-hidden-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद बाइक सवार स्कूल में छिपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद बाइक सवार स्कूल में छिपे
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख रोड पर ग्राम ललकापुर के पास दो बाइकों की
विज्ञापन
आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार आधा दर्जन लोग
गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद एक बाइक पर सवार तीनों युवक पास
में स्थित स्कूल में जा छिपे। हादसे की जानकारी होते ही वहां पहुंचे
ग्रामीणों ने स्कूल को घेर लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस स्कूल में छिपे घायलों को भीड़ से बचाकर उपचार के लिए ले गई। दोनों बाइकों के सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। यदि हेलमेट लगा होता तो इतनी गंभीर चोटें नहीं आती। ग्राम खोजीपुर निवासी राजेंद्र कुमार शाक्य टेलीफोन एक्सचेंज में लिपिक के पद पर तैनात हैं।
शनिवार की सुबह वह गांव के ही संजीव कुमार और उसके भाई नीरज के साथ बाइक से ड्यूटी करने अपने आफिस जा रहे थे। जब वह सौरिख रोड पर ललकापुर के पास एक स्कूल के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइकों पर सवार छह लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे।
आमने सामने की टक्कर में दोनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र बाबू को आस-पड़ोस के लोगों ने प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। उधर, दुर्घटना होते ही दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवक रामलड़ैते पुत्र शंभूदयाल निवासी खुड़ावा और ठठिया क्षेत्र के ग्राम पैथाना निवासी श्रीकृष्ण और उसका बेटा डब्लू सामने स्कूल में जा छिपे।
इस बीच वहां खोजीपुर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। जब उन्हें यह पता लगा कि दुर्घटना करने वाली बाइक सवार लोग स्कूल के अंदर छिपे बैठे हैं, तब ग्रामीणों ने स्कूल को घेर लिया। भारी भीड़ को देखते हुए किसी ने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दे दी। कुछ ही देर में चौकी इंचार्ज गणेश प्रसाद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने कार्रवाई की आश्वासन देकर भीड़ को मौके से हटाया। इसके बाद पुलिस गाड़ी से स्कूल में बैठे दुर्घटना में घायल दो युवकों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। दुर्घटना में घायल बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। यदि हेलमेट लगा होता तो उनके सिर में गंभीर चोटें नहीं आती।