फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Submit the outstanding tube well bills at a discount in easy installment

किसान आसान किस्त योजना में छूट पर जमा करें नलकूप का बकाया बिल

Sun, 02 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Submit the outstanding tube well bills at a discount in easy installment
कन्नौज। निजी नलकूप पर बकाया बिल को जमा कराने के लिए बिजली विभाग ने किसान आसान किस्त योेजना की शुरुआत की है। योजना में ब्याज में 100 फीसदी की छूट के साथ बकाया बिल छह आसान किस्तों में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान आसान किस्त योजना के तहत 31 जनवरी 2020 तक के बकाया बिल पर लगे ब्याज में 100 फीसदी की छूट मिलेगी। निजी नलकूप स्वामी को सबसे पहले जिला कार्यालय में बिल का पांच फीसदी धनराशि या 1500 रुपये जमा कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद बिल सही करके छह आसान किस्त बनेगी। यदि किसी कारण से एक माह न तो किस्त जमा की गई न ही बिल तो दूसरे माह दोनों को एक साथ जमा करना होगा। यदि दो माह से अधिक समय तक समय से बिल व किस्त दोनों जमा नहीं किया जाता है तो बिल पर लगे ब्याज की माफी का लाभ नहीं दिया जाएगा। एक्सईएन शादाब अहमद ने बताया कि योजना के तहत उन उपभोक्ताओं को भी इस का लाभ दिया जाएगा जिनको धारा पांच का नोटिस दिया जा चुका है। वह भी योजना का लाभ ले सकते है। इसी तरह न्यायालय में जिन उपभोक्ताओं का बाद दायर है वह भी योजना का लाभ ले सकते है पर उनको एक शपथ पत्र देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed