फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Subhash Nagar went sanitation

सुभाष नगर में चला स्वच्छता अभियान

Wed, 07 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 07 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Subhash Nagar went sanitation

संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत के

विज्ञापन
चिह्नित मोहल्ला सुभाष नगर में मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्राइमरी पाठशाला तिर्वागंज, उच्च प्राथमिक विद्यालय तिर्वागंज के परिसर में भी सफाई अभियान चला।

नालियों और सड़कों की भी सफाई की गई। नगर पंचायत के सुभाष नगर के सभासद राजा अवस्थी के नेतृत्व में सफाई अभियान की शुरुआत हुई। अभियान के नोडल अधिकारी विश्राम सिंह यादव के नेतृत्व में करीब दो दर्जन सफाई कर्मियों ने मोहल्ले के सभी सड़कों पर, संपर्क मार्गों और नालियों की सफाई की।

प्राइमरी पाठशाला में हेड टीचर आरती कनौजिया व उच्च प्राथमिक विद्यालय में हेड टीचर रामश्री देवी ने पूरे स्कूल की साफ-सफाई कराई। शौचालयों को भी साफ कराया गया। इस मौके पर सफाई नायक ऊधन लाल समेत नगर पंचायत के कई कर्मचारी व चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद गुप्ता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed