फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Students won four gold, 13 silver and three bronze

Kannauj News: छात्रों ने चार स्वर्ण, 13 रजत और तीन कांस्य जीते

Fri, 07 Feb 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Students won four gold, 13 silver and three bronze
छात्र राशिद को सम्मानित करते एडी बेसिक राजेश कुमार वर्मा। - फोटो : छात्र राशिद को सम्मानित करते एडी बेसिक राजेश कुमार वर्मा।
कन्नौज। कानपुर में संपन्न हुई मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, 13 रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन

कानपुर के किदवई नगर स्थित स्वर्गीय रतनलाल शर्मा स्टेडियम में गुरुवार और शुक्रवार को मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। व्यायाम शिक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में जिले से 150 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। इनमें छिबरामऊ के कंपोजिट विद्यालय के छात्र राशिद ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम, तहसीपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय के करन ने कुश्ती में प्रथम, भोजपुर निगोह के उच्च प्राथमिक विद्यालय की राखी ने प्रथम, ब्राहिमपुर प्राथमिक विद्यालय की प्रिया ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है। तहसीलपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय की नेहा ने कुश्ती द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

ब्राहिमपुर के तहसीपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय की नेहा ने चक्का फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर में लंबी कूद में अल्तमस, उच्च प्राथमिक स्तर में राशिद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। सामूहिक स्पर्धा में समूह गान एवं अंताक्षरी में द्वितीय स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय पनगवां तालग्राम की छात्राओं ने प्राप्त किया। जिमनास्टिक, लोकनृत्य-लोकगीत, व्यायाम-पीटी प्रदर्शन में छिबरामऊ की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला महिला व्यायाम शिक्षिका श्रद्धा चौहान, जिला सह व्यायाम शिक्षक विनोद मिश्रा, तेजपाल सिंह, रजनीश कनौजिया शशिकांत शुक्ला उपस्थित रहे। बीएसए संदीप कुमार का कहना है कि मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed