{"_id":"67115680b72c7c8adc018d1d","slug":"students-protest-against-teachers-suspension-create-traffic-jam-kannauj-news-c-214-1-knj1005-119977-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शिक्षक के निलंबन पर छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शिक्षक के निलंबन पर छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, लगाया जाम
विज्ञापन
तिर्वा। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष से अभद्रता के आरोप में निलंबित किए गए शिक्षक के समर्थन में छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। कॉलेज के बाहर प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की और ठठिया-सुरसी मार्ग पर बीच सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। एक घंटे तक धरना प्रदर्शन के कारण राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ गया। जिला विद्यालय ने प्रकरण की जांच कराने की बात कही है। डीआईओएस ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से फोन पर बात कर जल्द निराकरण का आश्वासन दिया है।
ठठिया क्षेत्र के सुरसी गांव स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में भूगोल के अध्यापक पवन कुमार तैनात हैं। दो दिन पहले कॉलेज का निरीक्षण कर रहे प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कटियार से शिक्षक पवन कुमार की बहस हो गई थी। प्रबंधक ने अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया। शिक्षक के निलंबन की जानकारी होते ही छात्र-छात्राएं कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे।
छात्रों का कहना है कि शिक्षक का निलंबन रद्द किया जाए। वहीं, शिक्षक पवन कुमार का कहना है कि लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। प्रबंधक आए दिन निलंबित करने की धमकी देते हैं। महाप्रबंधक विजय सिंह कनौजिया ने बताया कि पिछले दिनों समिति के अध्यक्ष कॉलेज का निरीक्षण कर रहे थे। उसी दौरान सभी शिक्षक एक कक्ष में बैठे हुए थे। एक साथ सबको बैठा देख अध्यक्ष ने नाराजगी जताई और कक्षाओं में पढ़ाने की बात कही तो शिक्षक पवन कुमार अभद्रता करने लगे। मामले को लेकर कई बार शिक्षक से बात करना चाही, लेकिन शिक्षक कॉलेज का माहौल बिगाड़ने के लिए अराजकता कर रहे हैं। छात्रों के घर-घर जाकर बहला-फुसलाकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ उकसा रहे हैं।
विज्ञापन
आक्रोशित छात्रों ने सड़क पर लगाया जाम
शिक्षक के निलंबन की बात से नाराज छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और ठठिया-सुरसी मार्ग पर बीच सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे से अधिक धरना प्रदर्शन के चलते राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ गया। सड़क पर जाम की खबर पर पहुंचे थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने छात्रों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान शिक्षण कार्य ठप रहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह का कहना है कि कालेज प्रबंधन व शिक्षक के बीच विवाद को जल्द निपटाया जाएगा। उन्होंने फोन पर कई छात्र-छात्राओं और शिक्षकों व अभिभावकों से बात की थी। विद्यालय में कुछ देर के लिए कक्षाओं का संचालन भी हुआ था।