फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Students honored in Know India competition

भारत जानो प्रतियोगिता में सम्मानित किए गए छात्र

Thu, 24 Oct 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Students honored in Know India competition
गुरसहायगंज। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित ‘भारत जानो प्रतियोगिता’ में अव्वल आए बच्चों को बुधवार को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों को प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए। इससे कि बौद्धिक विकास और अधिक हो सके।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद की नगर इकाई की ओर से पिछले माह नगर के नौ विद्यालयों में कराई गई भारत जानो प्रतियोगिता में करीब 500 बच्चों ने हिस्सा लिया था। इनमें 28 बच्चों ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इन बच्चों को बुधवार को परिषद के कार्यालय में हुए कार्यक्रम में शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमुख समाजसेवी अशोक गुप्ता और परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश मेहरोत्रा ने अव्वल आए बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा अन्य जानकारियां देने की बात कही। नगर अध्यक्ष डॉ. सुधीर दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में अव्वल आए जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र हिमांशु पाल, अभय, सोना देवी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के हर्षित कुमार, पारस तिवारी को प्रदेश स्तर पर होने वाली परीक्षा में भेजा जाएगा। इस मौके पर राजेश गुप्ता, अतुल भारती, ललित मोहन सिंह और गगन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed