फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Students across the country will be able to take advantage of online experiments sitting at home

Kannauj News: देशभर के छात्र घर बैठे ऑनलाइन प्रयोगों का उठा सकेंगे लाभ

Tue, 27 May 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Students across the country will be able to take advantage of online experiments sitting at home
तिर्वा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में “वर्चुअल लैब” विषय पर प्री-बूटकैंप चल रहा है। विशेष कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को वर्चुअल प्रयोगशालाओं के निर्माण और संचालन में दक्ष बनाना है, जिससे देशभर के छात्र ऑनलाइन प्रयोगों का लाभ घर बैठे उठा सकें।
विज्ञापन


कार्यशाला के तीसरे दिन सोमवार को आईआईटी कानपुर की विशेषज्ञ टीम के तकनीकी विशेषज्ञ धनंजय उमराव ने छात्र-छात्राओं को वर्चुअल लैब की अवधारणा, उसका शैक्षणिक महत्व, तकनीकी उपकरण, सॉफ्टवेयर एवं रियल टाइम सिमुलेशन से जुड़ी तकनीकों की जानकारी दी। छात्रों को इंटरएक्टिव डेमो के माध्यम से ऑनलाइन प्रयोगों की प्रक्रिया का अनुभव भी कराया गया। इंजीनियरिंग से संबंधित विभिन्न प्रयोग कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन प्रयोगशालाओं की विशेषता यह है कि देशभर के किसी भी स्तर के छात्र इसका उपयोग कर सकते हैं। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि यह प्री-बूटकैंप छात्रों के तकनीकी कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें छात्र उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं और डिजिटल युग के अनुकूल खुद को तैयार कर रहे हैं। साथ ही इस तरह की प्रयोगशाला का आयोजन करने में संस्थान का प्रदेश में दूसरा है। आयोजन के समन्वयक रवीश सिंह राजपूत और राजीव कुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed