फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   student injured in accident

डग्गामार बस की टक्कर से छात्रा घायल

Fri, 20 Feb 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Fri, 20 Feb 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
student injured in accident
जीटी रोड हाइवे पर पूर्वी बाईपास के पास जनता कोल्ड स्टोरेज के सामने डग्गामार बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं छात्रा की मौत की अफवाह से आक्रोशित लोगों ने चालक और परिचालक के साथ मारपीट की। साथ ही बस में तोड़-फोड़ कर हाइवे जाम कर दिया। घायल बालिका को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


ग्राम नगला दिलू निवासी धनेश सिंह यादव की बेटी भारती यादव (14) कक्षा नौ की छात्रा है। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे वह तालग्राम रोड स्थित एक स्कूल से कोचिंग पढ़कर वापस घर लौट रही थी। जब वह जीटी रोड हाइवे पर जनता कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डग्गामार बस ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे छात्रा उछलकर हाइवे पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


हादसे में छात्रा की साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद लोगों ने चालक और परिचालक को पकड़कर धुन दिया, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर जान बचाकर भागने में कामयाब हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल छात्रा को लेकर आनन फानन नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां डाक्टरों ने उसका प्राथमिक कर हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल कन्नौज के लिए रिफर कर दिया। वहीं भीड़ के चलते हाइवे पर जाम लग गया। जान की सूचना पर कोतवाली पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस आते ही लोगों की भीड़ तितर-मितर हो गई। जिससे हाइवे पर आवागमन सुचारू हो गया।  

भगदड़ में छात्रा से मोबाइल लूटा
जीटी रोड हाइवे पर दुर्घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने डग्गामार बस में ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। इससे बस में बैठी सवारियों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन यात्री भाग खड़े हुए। इस दौरान बस में यात्रा कर रही बेवर निवासी छात्रा प्रीती चौहान ने बताया कि वह नगर के जेएसआईटीएम में बीसीए की छात्रा है। वह कालेज के लिए आ रही थी। हादसे के बाद बस में मची भगदड़ के दौरान एक युवक ने उसका मोबाइल लूट लिया।

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक घायल
क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर कंडौली में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। फर्रुखाबाद के घोड़ा नकाशा चौक निवासी कैलाश सिंह का बेटा सोनू कुमार (18) अपने रिश्तेदारी में ग्राम कुंवरपुर कंडौली आया था। शुक्रवार दोपहर वह बाइस से वापस अपने घर जा रहा था।

तभी गांव के पास ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हादसे की जानकारी घायल युवक के रिश्तेदारों को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल युवक को प्राइवेट वाहन से उपचार के लिए नगर के सीएचसी लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


मैजिक की टक्कर से छात्र घायल
जीटी रोड हाइवे पर मैजिक की टक्कर से छात्र घायल हो गया। कस्बे के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी रामू शुक्ला का पुत्र शिवम (8) बाजार से घर की तरफ जा रहा था। तभी गुरसहायगंज से छिबरामऊ की तरफ जा रही मैजिक ने उसके टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed