फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Student crushed by tractor on GT Road

Kannauj News: छात्र को जीटी रोड पर ट्रैक्टर ने रौंदा

Fri, 01 Sep 2023 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 01 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Student crushed by tractor on GT Road
कन्नौज। दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार छात्र को मक्का लदे ट्रैक्टर ने जीटी रोड स्थित पीएसएम डिग्री कॉलेज के पास रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोचर्री में रखवा दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कोतवाली में खड़ा करवा दिया। परिजनों के मुताबिक युवक बांदा में रहकर एग्रीकल्चर बीएससी तृतीय ईयर की पढ़ाई कर रहा था। रक्षाबंधन पर्व पर घर आया था।
विज्ञापन




सदर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर उज्जैना गांव निवासी जयवीर का 20 वर्षीय पुत्र हर्षित यादव बांदा में रहकर एग्रीकल्चर बीएससी तृतीय वर्षीय की पढ़ाई कर रहा था। इन दिनों वह रक्षाबंधन के मौके पर घर आया था। शुक्रवार की शाम वह अपनी दवा लेने गया था। दवा लेकर वापस लौटते समय मकरंदनगर जीटी रोड स्थित पीएसएम डिग्री कॉलेज के पास मक्का लदे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोचर्री में रखवा दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करवा दिया। भाई अनुज ने बताया कि भाई दवा लेकर वापस लौट रहा था। तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जब वह अस्पताल पहुंचे भाई की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed