{"_id":"658dc0951406499d1c0fc7b9","slug":"student-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-kannauj-news-c-214-1-knj1005-7470-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रेन के आगे कूदकर छात्र ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रेन के आगे कूदकर छात्र ने दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। कासगंज से कानपुर जा रही ट्रेन के आगे एक छात्र कूद गया। लोको पायलट ने जब तक ब्रेक लगाई छात्र ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। गार्ड ने गेटमैन को घटना की जानकारी दी। गेटमैन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
कानपुर के थाना चौबेपुर के गांव चंपतपुर निवासी शिवा (18) बीए का छात्र था और कानपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। चचेरे भाई अजीत कुमार ने बताया कि शिवा चार भाइयों में सबसे छोटा था। कुछ दिन पहले गांव आया था। 26 दिसंबर को शिवा घर से निकला और फिर वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश की, जब उसका कुछ पता नहीं चला तो चौबेपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार शाम को गुरसहायगंज थाने की पुलिस ने हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगाें ने बताया कि गुरुवार की शाम 04.30 बजे कासगंज से कानपुर जाने वाली ट्रेन के सामने शिवा कूद गया और उसकी मौत हो गई। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मोबाइल था स्विच ऑफ
छात्र के ट्रेन के आगे कूदने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी शिनाख्त के लिए तलाशी ली तो एक मोबाइल मिला। मोबाइल स्विच ऑफ था, जिसके बाद मोबाइल में पड़े सिम को निकालकर पुलिस कर्मियों ने दूसरे मोबाइल में डाला और सिम में मिले नंबर पर कॉल कर छात्र की पहचान कराई।
विज्ञापन
ट्रेन में मिला युवक का शव
कन्नौज। लखनऊ से चलकर कासगंज जा रही ट्रेन में गुरुवार सुबह एक युवक पड़ा मिला। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी सिपाही राहुल कुमार और सीकर मीना ने युवक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसके पास कोई कागजात न मिलने से पहचान नहीं हो सकी। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।