{"_id":"cab904c391e8e6e0605d97ef97e77340","slug":"strong-winds-mist-dark-shadow-on-the-polling-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी, धुंध से मतदान केंद्र पर छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी, धुंध से मतदान केंद्र पर छाया अंधेरा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ ब्लाक के सरायप्रयाग के पास स्थित प्राइमरी पाठशाला मिश्रापुर पर
विज्ञापन
बने मतदान केंद्र पर अचानक आई धूल भरी आंधी से चारों ओर अंधकार छा गया।
मतदान केंद्र पर अंधकार छाने से वोटिंग प्रक्रिया बंद हो गई।
बाद में ग्रामीणों की मदद से एक ट्रैक्टर के जरिए उजाला किया गया। बारिश के चलते काफी देर तक मतदान कार्य प्रभावित रहा। ज्ञात हो कि दूसरे चरण के मतदान में प्राथमिक पाठशाला मिश्रापुर में दोपहर दो बजे के करीब आई धूल भरी आंधी अंधकार छा गया। हालांकि, बाद में शुरू हुई बारिश से कुछ उजाला हुआ।
इसके पहले ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से रोशनी करने का प्रयास किया। इस कारण करीब आधा घंटा तक मतदान कार्य प्रभावित रहा। वोट डालने के लिए आए लोगों ने बरामदे में खड़े होकर बारिश से किसी तरह अपना बचाव किया।