फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Strict action against those illegally transporting firecrackers.

Kannauj News: अवैध रूप से आतिशबाजी ले जाने वालों पर सख्त कार्रवाई

Fri, 25 Sep 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Strict action against those illegally transporting firecrackers.
कन्नौज। आगामी त्योहारों दशहरा और दीपावली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जनसुरक्षा और यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने गुरुवार को अधिकारियों को सार्वजनिक और निजी यात्री वाहनों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने राज्य कर उपायुक्त, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिए कि बसों और अन्य सार्वजनिक साधनों में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। इस दौरान कुछ असामाजिक या लापरवाह तत्व चोरी-छिपे अत्यधिक ज्वलनशील आतिशबाजी और बारूद का परिवहन बसों, टैक्सी या दोपहिया वाहनों से करने का प्रयास करते हैं। यह स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है और यात्रियों की जान को जोखिम में डाल सकती है।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि बसों, यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों की नियमित और प्रभावी चेकिंग की जाए ताकि अवैध पटाखे और बारूद के परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। यदि जांच के दौरान किसी भी वाहन में अवैध या बिना अनुमति के आतिशबाजी सामग्री पाई जाती है, तो संबंधित पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, उन्होंने परिवहन, पुलिस और कर विभाग को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed