{"_id":"57fbdca14f1c1bc16028ee94","slug":"storm-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में उड़ी बिजली, ठठिया में गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में उड़ी बिजली, ठठिया में गिरे ओले
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
थाने के सामने गिरा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर शाम कन्नौज में आई तेज आंधी व बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। ठठिया में ओले गिरे, आंधी से कई स्थानों पर पेड़ टूट कर गिर पड़े। बिजली पोल टूटने व तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मकान की दीवार गिरने व छज्जा टूटने से एक किशोर गिरकर घायल हो गया। आंधी में कई दुकानों के टिनशेड पर उखड़ गए। लगभग 15 मिनट तक तेज हवा ने सभी को झकझोर कर दिया।
मौसम विभाग की मानें तो दोपहर से ही कम दबाव का क्षेत्र कन्नौज के आसपास बन रहा था। इससे दोपहर बाद तेज हवा का रुख के लिया। तेज हवा से ठठिया क्षेत्र में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। ठठिया में बारिश के साथ ओले भी गिरे है। ठठिया कस्बा के थाने के सामने तेज हवा की चपेट में आकर एक पेड़ उखड़कर बिजली के तारों के ऊपर गिर पड़ा। इससे बड़ा हादसा टल गया। ठठिया कस्बे की हरिजन बस्ती में एक नीम का पेड़ रास्ते पर गिरा।
उस दौरान बारिश के कारण सभी लोग टिनशेड के नीचे खड़े थे। इससे बड़ा हादसा टल गया। बस्ती में एक मकान का छज्जा ही तेज आंधी में गिर पड़ा जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। ठठिया मानीमऊ मार्ग पर भी तीन पेड़ टूटकर गिरे है।
विज्ञापन
ठठिया थानाक्षेत्र के सिसैयनपुरवा गांव में रोशन यादव के घर की दीवार तेज हवा के झोंके से गिर पड़ी। दीवार में दब जाने से एक पड़िया की मौत हो गई। वहीं रास्ते से निकल रहा सुंदरलाल का पुत्र छोटू (16) भी दीवार की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी प्रकार कन्नौज शहर में भी आंधी आने से एक मेडिकल स्टोर व एक टेलर्स की दुकान की टिनशेड उड़ गई हैं।