फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Stone away in marriage, 11 injured

बाराती और जनातियों में पथराव, 11 घायल

Mon, 20 Apr 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Mon, 20 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Stone away in marriage, 11 injured
कस्बे के मोहल्ला अंबेडकरनगर में शादी समारोह में छेड़छाड़ की घटना होने पर बाराती और जनातियों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। पथराव में दोनों पक्षों के करीब 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास जारी रहे। घटना से आहत होकर लड़की ने शादी से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन


 अंबेडकरनगर निवासी इंसाफ की पुत्री मिजान की शादी छिबरामऊ नगर के मोहल्ला सैयदबाड़ा बिरतिया निवासी मोनीस के पुत्र राशिद के साथ तय हुई थी। सोमवार को बैंडबाजे के साथ बारात धूमधाम से लड़की के दरवाजे पर पहुंची। इसी बीच किसी बाराती ने किसी लड़की को छेड़ दिया। इस बात ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गाली गलौज हुआ। इसी दौरान किसी ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पथराव होते ही मोहल्ले में भगदड़ मच गई। जिसे जहां जगह मिली उसने छिपकर अपनी जान बचाई। पथराव में छिबरामऊ के बाराती आमिर, अंसार, वाजिद, मुस्तकीम,  खन्ना, गुड्डू और अनिल घायल हो गए। खून से लथपथ बारातियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।  उधर पथराव में वधू पक्ष के रिश्तेदार फर्रूखाबाद से आए कुर्बान की पत्नी अली, मकनपुर के शहनूर, कन्नौज के हबीब की बेटी सोनी और कमरूद्दीन भी लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराती और जनातियों में पथराव और मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आते ही मामला शांत हो गया। उधर लड़की और उसकी मां ने घटना से आहत कर शादी करने से ही इंकार कर दिया। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष बीएल यादव ने बताया अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed