{"_id":"610ec91b8ebc3e76bc0e1750","slug":"stock-of-corona-vaccine-not-found-uproar-kannauj-news-knp644929454","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन का नहीं मिला स्टाक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन का नहीं मिला स्टाक, हंगामा
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर पर हंगामे के बाद मुस्तैद पुलिस।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले को वैक्सीन का स्टाक न मिलने से शनिवार को वैक्सीनेशन नहीं हो सका। वैक्सीन लगवाने जिला अस्पताल पहुंचे कई युवाओं ने हंगामा काटा। इससे कर्मचारी भाग निकले। सीएमएस की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के समझाने पर लोग घर चले गए। अस्पताल में पूरे दिन पुलिस का पहरा रहा।
जिले को शनिवार के लिए कानपुर से कोरोना वैक्सीन की खेप नहीं मिली। इससे वैक्सीन लेने गई वैन खाली लौट आई। जिला कोल्ड चेन के पास भी कोरोना वैक्सीन का स्टाक नहीं था। इसके चलते किसी भी अस्पताल में वैक्सीन नहीं लगाई जा सकी। रोज की तरह दूरदराज के गांवाें से वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों की भीड़ लग गई। जिला अस्पताल का वैक्सीनेशन केंद्र न खुलने से इनमें नाराजगी बढ़ने लगी। 11 बजे तक वैक्सीन न पहुंचने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। तोड़फोड़ के डर से डॉक्टर और महिला मरीज अस्पताल परिसर से बाहर निकल आए। इस दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया। कर्मचारी अपने विभाग में ताले डाल कर निकल गए।
कर्मचारियों ने हंगामे की सूचना सीएमएस डॉ. शक्ति बसु को दी। उन्होंने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। कुछ देर में पुलिस जिला अस्पताल के वैक्सीनेशन केंद्र पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को वैक्सीन न मिलने की जानकारी देकर समझाया। वैक्सीन लगवाने के लिए सोमवार को आने के लिए कहा। इसके बाद लोग मायूस होकर चले गए। पुलिस पूरे दिन वैक्सीनेशन केंद्र के पास रखवाली करती रही।
विज्ञापन
रविवार को आएंगी वैक्सीन की 10 हजार डोज
मंडलीय कोल्ड चेन में कोरोना वैक्सीन की कमी का खामियाजा जिले को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को वैक्सीन न होने से केंद्रों पर ताले लटक गए। वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों की नाराजगी का सामना कर्मचारियों को करना पड़ा। जिला कोल्ड चेन प्रभारी इरशाद वेग ने बताया कि रविवार को 10 हजार डोज मिलेंगी। इसके बाद सोमवार से वैक्सीन लगाई जाएगी।
वैक्सीनेशन केंद्रों पर मुस्तैद रहेगी पुलिस
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जिले के वैक्सीनेशन केंद्रों पर अक्सर हंगामा होता है। इस को देखते हुए पुलिस अधीक्षक से बात कर वैक्सीनेशन वाले अस्पतालों में पुलिस का पहरा लगाने की मांग की गई है।